दादरी: सेक्टर-63 क्षेत्र में दबंग भूमाफिया ने नोएडा प्राधिकरण की जमीन पर झुग्गियां बनाकर किया अवैध कब्जा, वीडियो हुआ वायरल
नोएडा के सेक्टर-63 क्षेत्र में दबंग भूमि माफिया द्वारा नोएडा प्राधिकरण की जमीन पर झुग्गियां बनाकर अवैध कब्जा करने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं अवैध कब्जे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को संज्ञान में लेकर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम ने जांच के आदेश दिए हैं। सीईओ ने बताया है कि जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।