दादरी: ग्रेटर नोएडा में पालतू कुत्ते को पहनाई गई राष्ट्रीय ध्वज छपी टी-शर्ट, तस्वीरें सोशल मीडिया पर हुईं वायरल
ग्रेटर नोएडा में 1 व्यक्ति द्वारा पालतू कुत्ते को राष्ट्रीय ध्वज छपी हुई टीशर्ट पहनने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं पालतू कुत्ते द्वारा राष्ट्रीय ध्वज छपी हुई टीशर्ट पहने हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तस्वीरों को संज्ञान में लेकर डीसीपी ने जांच के आदेश दिए हैं। डीसीपी ने बताया है कि व्यक्ति को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।