दादरी: पर्थला गोल चक्कर से गढ़ी चौखंडी गोल चक्कर की ओर आने वाले मार्ग पर लगा भीषण जाम, एंबुलेंस को भी करना पड़ा जाम का सामना
नोएडा के पर्थला गोल चक्कर से गढ़ी चौखंडी गोल चक्कर की ओर जाने वाले मार्ग पर सोमवार अचानक वाहनों का दबाव बढ़ जाने के कारण भीषण जाम की स्थिति बन गई। इस भीषण जाम में जहां सैकड़ों की संख्या में वाहन चालक फैंसी रहे, वहीं मरीज को ले जाती हुई एक एंबुलेंस को भी भीषण जाम का सामना करना पड़ा। मौके पर पहुंचे ट्रैफिक पुलिस कर्मी कड़ी मशक्कत से जाम खुलवाने में जुट गए।