दादरी: गढ़ी चौखंडी क्षेत्र में बीच सड़क पर बुलेट बाइक से स्टंट करते युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
नोएडा के गढ़ी चौखंडी क्षेत्र में युवकों द्वारा बीच सड़क पर चलती बुलेट बाइक से स्टंट करने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं स्टंट करते हुए युवकों का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को संज्ञान में देकर डीसीपी (यातायात) ने जांच के आदेश दिए हैं डीसीपी (यातायात) लखन सिंह यादव ने बताया है कि जल्द ही युवकों को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जाएगी।