अधिवक्ता पर हमले के विरोध में अभिभाषक संघ ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, आरोपियों की शीघ्र गि#रफ्तारी की मांग : जालोर में अधिवक्ता नटवरसिंह पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में अभिभाषक संघ, जालोर ने गुरुवार को संघ के अध्यक्ष खसाराम परिहार के नेतृत्व में जिला पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्रसिंह को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए आरोपियों को तत्काल गि#रफ्तार करने की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि अधिवक्ता नटवरसिंह पर 1 जुलाई 2026 की शाम को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा जानलेवा हमला किया गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेहसाणा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से जिले के अधिवक्ताओं में भारी रोष व्याप्त है। अभिभाषक संघ ने ज्ञापन के माध्यम से पुलिस प्रशासन से मांग की कि पुलिस थाना बागरा द्वारा मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कर दोषियों को तत्काल प्रभाव से गि#रफ्तार किया जाए, ताकि अधिवक्ताओं में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास बना रहे और भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
Jalor, Jalor | Jul 2, 2026