जिला प्रमुख पद के लिए कांग्रेस के आसुराम देवासी और भाजपा के हरदानाराम बिश्नोई ने भरा नामांकन : जालोर। जिला प्रमुख पद के चुनाव को लेकर बुधवार को कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। कांग्रेस की ओर से आसुराम देवासी ने नामांकन पेश किया, जबकि भाजपा की ओर से हरदानाराम बिश्नोई ने पर्चा भरा। नामांकन दाखिल करने का समय सुबह 10 से 11 बजे तक निर्धारित था। समय पूरा होते ही निर्वाचन प्रक्रिया में लगे कर्मचारी ने आवाज लगाकर नामांकन का समय समाप्त होने की घोषणा की। जिला परिषद की कुल 43 सीटों में से कांग्रेस ने 31 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया है।
Jalor, Jalor | Nov 25, 2026