जालोर जिला प्रमुख चुनाव: कांग्रेस-भाजपा में सीधा मुकाबला, सदस्यों ने किया मतदान : जालोर। जिला प्रमुख चुनाव को लेकर जिला परिषद कार्यालय में बुधवार को मतदान प्रक्रिया हुई। कांग्रेस के आसुराम देवासी और भाजपा के हरदानाराम बिश्नोई के बीच सीधा मुकाबला है। कांग्रेस के 31 नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य निजी बस से मतदान के लिए जिला परिषद कार्यालय पहुंचे। दोनों दलों के प्रत्याशियों के साथ नेताओं का जमावड़ा लगा रहा। जिला प्रमुख के चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल के बीच सभी की निगाहें चुनाव परिणाम पर टिकी हैं।
Jalor, Jalor | Nov 25, 2026