आंसू राम देवासी बने जिला प्रमुख, कांग्रेस ने दर्ज की जीत : जालोर। जिला परिषद जालोर के जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस प्रत्याशी आंसू राम देवासी जिला प्रमुख निर्वाचित हुए हैं। उनकी जीत की घोषणा के साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। मतदान के दौरान कांग्रेस जिला परिषद प्रभारी सुमन यादव, पूर्व मंत्री पुखराज पाराशर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल, रानीवाड़ा विधायक रतन देवासी, भीनमाल विधायक डॉ. समरजीत सिंह एवं सुखराम बिश्नोई सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। आंसू राम देवासी के जिला प्रमुख निर्वाचित होने के साथ ही जालोर जिला परिषद की कमान अब कांग्रेस के हाथों में आ गई है।
Jalor, Jalor | Nov 25, 2026