मुरैना नगर: DDRC में रोटरी क्लब ने निःशुल्क शिविर में 40 दिव्यांगों को कृत्रिम पैर वितरित किए
मुरैना VIP रोड स्थित DDRC बिल्डिंग में रोटरी क्लब द्वारा निःशुल्क कृत्रिम पैर प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन आज किया गया।शिविर में श्री महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर के सहयोग से निशुल्क जयपुर फुट कृत्रिम पैर प्रत्यारोपण शिविर के पहले दिन 40 दिव्यांग लाभार्थियों को कृत्रिम पैर दिए गए।शिविर का शुभारंभ घिरोना सरकार के महंत प्रेमदास महाराज जी द्वारा किया गया।