मुरैना नगर: जौरा रोड पर जलभराव और गड्ढों के कारण सवारियों से भरा ई-रिक्शा पलट गया, दो यात्री घायल हुए, वीडियो वायरल
शहर कि जौरा रोड हर प्रकार के यात्री वाहनों के लिए मुसीबत का सबब बन गई है।आज बैरियर से मुरैना गाँव कि तरफ सवारी लेकर जा रहा ई रिक्शा सड़क पर जलभराव और गड्डों के कारण पलट गया जिससे उसमें बैठे लोग उसके नीचे दब गए और वहाँ मौजूद लोगों ने तुरंत ई रिक्शा को सीधा किया और लोगों को निकाला।ई रिक्शा पलटने से दो यात्री घायल हुए है।वीडियो शोसल मिडिया पर वायरल हो रहा है।