मुरैना नगर: हनुमान चौराहे पर हाथ ठेला दुकानदारों का धरना प्रदर्शन जारी, कलेक्ट्रेट के घेराव को लेकर कर रहे हैं तैयारी
मुरैना ननि ने व्यापारियों के आंदोलन के बाद सदर बाजार और झंडा चौक बाजार से हाथ ठेले हटाने कि कार्रवाही कि,जिसके विरोध में हाथठेला मजदूर अनिश्चितकालीन के लिए धरने पर बैठ गए।कई प्रशासनिक अधिकारियों ने मजदूरों को समझाने की काफ़ी कोशिश की,लेकिन वो अपनी शर्तो पर अड़े है।आज 5वें दिन भी उनका धरना प्रदर्शन जारी है और वो कलेक्ट्रेट घेराव कि तैयारी कर रहे हैँ।