मुरैना नगर: होटल संचालक को झांसा देकर ठगों ने कियोस्क सेंटर संचालक से की ₹22 हजार की ठगी, होटल संचालक ने कोतवाली थाने में दी तहरीर
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में संचालित एक होटल संचालक को बीते रोज फोन पर मोटे ऑर्डर का लालच देकर खाने का भुगतान कराने के लिए एक कियोस्क सेंटर पर भेजा और वहां कॉल कर कियोस्क संचालक से अपने ही खाते में 22 हजार रुपए ट्रांसफर करवा लिए।विवाद तब शुरू हुआ जब कियोस्क सेंटर संचालक ने होटल संचालक से रुपए मांगे।होटल संचालक ने आज कोतवाली थाना पुलिस को आवेदन दिया है?