मुरैना नगर: पगारा डैम में युवक का शव मिलने का मामला, महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर कराई थी पति की हत्या; दोनों गिरफ़्तार
मुरैना पुलिस लाईन में आयोजित प्रेसवार्ता में आज दोपहर ASP ने बताया कि सरायछौला थाना क्षेत्र का रहने वाला युवक कि लाश बीते रोज पागरा डेम में मिली थी।इस मामले में पुलिस ने मृतक कि पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है।पत्नी के सहमति के बाद प्रेमी ने पति कि हत्या कर उसको पागरा डेम में फेंक दिया था।महिला के शादी से पहले से अपने प्रेमी से संबध थे।