मुरैना नगर: गोपालपुरा में 11वीं कक्षा की छात्रा ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या की, कोतवाली पुलिस जांच कर रही है
मुरैना सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने आज दोपहर बताया कि गोपालपुरा में रहने वाली 11वीं क्लास कि छात्रा ने बीती रात अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर ख़ुदकुशी कर ली।पता चलते ही पुलिस मौक़े पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कि,पुलिस ने आज मृतक किशोरी का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मर्ग क़ायम कर अपनी विवेचना शुरू कर दी है।