मां कूष्मांडा की पूजा हुई, मैया के दर्शनों को उमड़ रही है भक्तों की भीड़
▪️_*अन्नपूर्णा सेवा समिति द्वारा रोज कराया जा रहा है कन्या भोज और भंडारा*_
*कोंच।* शक्ति साधना के प्रमुख पर्व शारदीय नवरात्र पर कस्बे में देवी मंदिरों व जागरण पंडालों में दर्शनार्थ सुबह-शाम भक्तगणों की भीड़ जुट रही है, जबकि घरों में जवारे कार्यक्रम में देवी मां के सुंदर भजनों से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। वहीं भंडारे और कन्याभोज के भी कार्यक्रम किए जा रहे हैं।
नवरात्र के चतुर्थ दिवस बुधवार को मां दुर्गा के चतुर्थ स्वरूप मां कूष्मांडा की पूजा-अर्चना की गई। अन्नपूर्णा सेवा समिति द्वारा गांधीनगर में पंचमुखी शंकरजी मंदिर के समीप देवी पंडाल में प्रतिष्ठापित माता रानी की आरती कर भक्तों ने सुख-समृद्धि एवं लोककल्याण की कामना की, तदोपरांत कन्या भोज/भंडारा प्रसाद वितरित किया गया। समिति द्वारा नवरात्र में प्रतिदिन सुबह की आरती के उपरांत भंडारा प्रसाद वितरित किया जा रहा है। समिति के सदस्य शुभम तिवारी ने बताया कि समिति द्वारा नवरात्र के पावन अवसर पर लगातार दूसरे वर्ष यह सेवा कार्य किया जा रहा है। युवाओं को धार्मिक कार्यों से जोड़कर उनमें सेवा, सहयोग और सामाजिक दायित्व की भावना विकसित करना है। धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन युवाओं को अपनी संस्कृति, परंपराओं और संस्कारों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। भंडारा प्रसाद वितरण व्यवस्था में समिति के अजय दुवे, शत्रुघ्न बुधौलिया, अर्पित अग्रवाल, अंकित गोयल, अंशु शर्मा, रजत दीक्षित, ऋषभ दीक्षित, प्रशांत दुवे, अभय गुर्जर, मोहित प्रजापति, नमन तिवारी, कान्हा चतुर्वेदी, गोलानंदाचार्य आदि संलग्न हैं।
Konch, Jalaun | Oct 14, 2026