केवट ने पांव पखारकर राम-लक्ष्मण और जानकी को नाव से कराया गंगा पार
कोंच। कोंच की ऐतिहासिक रामलीला के 174वें महोत्सव में मंगलवार शाम सागर तालाब पर पहली मैदानी लीला गंगा पार का मंचन मेले के रूप में किया गया। लीला में केवट ने भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण के पांव पखारकर उन्हें नाव से गंगा पार कराई। इस प्रसंग को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी।
सागर तालाब के पूर्वी छोर पर बल्दाऊ मंदिर की ओर बने बड़े मंच पर राम-केवट संवाद का मंचन हुआ। गौड़ वंशीय परंपरा का निर्वाह करते हुए नमन चतुर्वेदी ने केवट की भूमिका निभाई। उन्होंने राम, सीता और लक्ष्मण के पांव पखारे और नाव से सागर तालाब के इस पार से उस पार पहुंचाया। इसके बाद नगर पालिका कार्यालय मे भगवान का स्वागत किया गया। पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता सहित अन्य लोगों ने आरती उतारी। नाव से भगवान को तालाब पार कराने में ढीमर बिरादरी के राजेंद्र चौधरी, घनश्याम और लल्लू रायकवार ने सहयोग किया।
#कोंच #जालौ�
Konch, Jalaun | Oct 13, 2026