दशरथ के निधन पर रो पड़ी कोंच की जनता, कंधा देने उमड़ पड़े लोग
अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, जनपद की नामचीन हस्तियों ने भी नम आंखों से दी विदाई
कोंच। कोंच की ऐतिहासिक रामलीला में मंगलवार की रात दशरथ मरण लीला का ऐसा भावुक मंचन हुआ कि पूरा नगर शोक में डूब गया। प्रभु श्रीराम के वनवास के वियोग में राजा दशरथ के प्राण त्यागते ही लीला स्थल पर मौजूद दर्शक भावुक हो उठे। दशरथ के निधन का दृश्य इतना मार्मिक था कि लोगों की आंखें नम हो गईं। इसके बाद जब राजा दशरथ की अंतिम यात्रा निकली तो उन्हें कंधा देने के लिए नगरवासियों का हुजूम उमड़ पड़ा। साढ़े सत्रह दशक पुरानी कोंच की रामलीला में मंचित होने वाली इस लीला में कलाकारों के जीवंत अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। राजा दशरथ का अपने पुत्र श्रीराम के प्रति प्रेम और उनके वियोग में प्राण त्यागने के प्रसंग ने लोगों को भावुक कर दिया। अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए नगर के लोगों में उत्साह और श्रद्धा द
Konch, Jalaun | Oct 13, 2026