माँ मुंडेश्वरी महोत्सव-2026 | 11 एवं 12 दिसंबर
कैमूर की संस्कृति, कला और विरासत का होगा भव्य उत्सव!
जिला पदाधिकारी, कैमूर की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में माँ मुंडेश्वरी महोत्सव-2026 की तैयारियों की समीक्षा की गई। महोत्सव का आयोजन 11 एवं 12 दिसंबर, 2026 को भगवानपुर स्थित धर्मशाला परिसर में होगा।
स्थानीय एवं प्रसिद्ध कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
लोकगीत, लोकनृत्य एवं पारंपरिक संगीत
स्थानीय एवं नवोदित कलाकारों को मिलेगा मंच
कैमूर की धार्मिक, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन
जिला पदाधिकारी ने महोत्सव को भव्य एवं यादगार बनाने के लिए विभागवार दायित्व निर्धारण, समितियों के गठन तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
कलाकारों के लिए विशेष अवसर!
महोत्सव में भाग लेने के इच्छुक कलाकार कैमूर जिला की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध ऑनलाइन फॉर्म के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं।
आइए, अपनी कला, संस्कृति और परंपरा के इस उत्सव का हिस्सा बनें!
माँ मुंडेश्वरी महोत्सव-2026 — अपनी विरासत, अपनी पहचान!
#MaaMundeshwariMahotsav2026 #Kaimur #MundeshwariTemple #PlateauOfBlessings
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Kaimur, Bihar | Nov 18, 2026