पंचायत स्तर पर जनसमस्याओं का समाधान, विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर!
जिला पदाधिकारी, कैमूर ने अखलासपुर पंचायत सरकार भवन में आयोजित सहयोग शिविर में ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
शिविर के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं, राशन कार्ड, अतिक्रमणमुक्ति, विद्यालयों के कायाकल्प, भूमिहीन किसानों को भूमि उपलब्ध कराने, सड़क मरम्मत एवं व्यक्तिगत घरेलू शौचालय (IHHL) से जुड़े मामलों की समीक्षा की गई।
साथ ही, पंचायत स्तर पर संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की नियमित निगरानी और समयबद्ध क्रियान्वयन पर बल दिया गया।
जिला प्रशासन की प्राथमिकता है कि प्रत्येक पात्र लाभुक तक सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचे।
सहयोग शिविर – जनसमस्याओं का समाधान, पंचायतों का समग्र विकास!
जिला प्रशासन, कैमूर जनसे�
Kaimur, Bihar | Nov 18, 2026