लोक आस्था का महापर्व छठ शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न।
चार दिवसीय छठ महापर्व के अवसर पर कैमूर जिले में श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं ने भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया।
जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा सभी छठ घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, यातायात प्रबंधन एवं सुरक्षा सहित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं।
महापर्व के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों, स्वास्थ्यकर्मियों, सफाईकर्मियों, गोताखोरों, स्वयंसेवकों, पूजा समितियों तथा सभी संबंधित विभागों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
जिला प्रशासन, कैमूर सभी छठव्रतियों, श्रद्धालुओं, जिलेवासियों एवं आयोजन में सहयोग करने वाले सभी कर्मियों और नागरिकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता है।
छठी मैया एवं भगवान भास्कर से सभी के सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना है।
जय छठी मैया! 🙏
#JaiChhathiMaiya
#ChhathPujaMeinAaiyeBihar
#BiharKaGarvChhathMahaparv
#PlateauOfBlessings
#Kaimur
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Kaimur, Bihar | Nov 16, 2026