महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को लेकर सड़कों पर उतरी पुलिस दीदी की टीम, बाइक-स्कूटी से कर रही गस्ति
जहानाबाद : जिले में महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस दीदी की टीम सक्रिय है। पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार के निर्देशानुसार टीम की सदस्य बाइक एवं स्कूटी से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन गश्त कर रही हैं। इस दौरान स्कूलों, बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
गश्त के दौरान छात्राओं एवं बच्चों को सुरक्षा से जुड़े जरूरी उपायों की जानकारी दी जा रही है। साथ ही उन्हें किसी भी तरह की परेशानी होने पर पुलिस से संपर्क करने और अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। पुलिस की इस पहल का उद्देश्य महिलाओं एवं बच्चियों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाना और असामाजिक गतिविधियों पर नजर रखना है।