सेवानिवृत्त हुए चार पुलिस पदाधिकारियों को दी गई भावभीनी विदाई
जहानाबाद : पुलिस विभाग में लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हुए चार पुलिस पदाधिकारियों के सम्मान में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विदाई-सह-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) ने सेवानिवृत्त पदाधिकारियों को सम्मानित किया और उनके कार्यकाल की सराहना की।
सेवानिवृत्त होने वालों में मखदुमपुर थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक रामलाल राम, विशुनगंज थाना के नागेंद्र सिंह, नगर थाना के किशोरी प्रसाद तथा पुलिस केंद्र में पदस्थापित बिजेंद्र दास शामिल हैं।
इस अवसर पर अधिकारियों ने सभी सेवानिवृत्त पुलिस पदाधिकारियों के सुखद एवं स्वस्थ भविष्य की कामना करते हुए उनके योगदान को याद किया। समारोह में पुलिसकर्मियों ने भी उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी।
Jehanabad, Jehanabad | Oct 31, 2026