सासनी: लेखपालों ने तहसील में विभिन्न मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
Sasni, Hathras | Aug 22, 2026 जनपद हाथरस की तहसील सासनी परिसर मे उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले लेखपालों ने एकत्रित होकर नारेबाजी करते हुए उत्तर प्रदेश मे लेखपालों के खिलाफ की जा रही फर्जी कार्यवाही को लेकर धरना प्रदर्शन किया है। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आवाहन पर लेखपालों ने एकत्रित होकर अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है।