सासनी: SBS यूनियन पब्लिक स्कूल सासनी में भारत विकास परिषद ने 14 जोड़ों का विवाह कराया, फिजूलखर्ची रोकने का दिया संदेश
Sasni, Hathras | Feb 19, 2026 हाथरस की कोतवाली सासनी क्षेत्र के SBS यूनियन पब्लिक स्कूल में भारत विकास परिषद शाखा सासनी के तत्वावधान में सामूहिक विवाह समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मां सरस्वती के छवि चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अतिथियों ने कहा कि दहेज जैसी प्रथा को समाप्त करने और फिजूल खर्ची पर अंकुश लगाने के लिए सामूहिक विवाह एक उत्तम माध्यम है।