सासनी: तहसील सासनी के पास स्थित नकली खाद फैक्ट्री पर प्रशासन ने की छापेमारी, जिलाधिकारी ने फैक्ट्री को किया सील
Sasni, Hathras | Feb 20, 2026 जनपद हाथरस की तहसील सासनी के पास स्थित एक नकली खाद बनाने वाली फैक्ट्री पर प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही की है। नकली खाद बनाने वाली फैक्ट्री का जिलाधिकारी अतुल वत्स के निर्देशन में उपजिलाधिकारी नीरज शर्मा ने मौके पर पहुंचकर भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान फैक्ट्री में नकली खाद बनाने का केमिकल व ब्रांडेड कंपनियों के खाली व भरे नकली खाद के कट्टे बरामद हुए हैं।