बक्सर: आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर समाहरणालय में डीएम ने राजनैतिक दलों के साथ की बैठक
Buxar, Buxar | Jun 17, 2025 जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी डॉ. विद्यानंद सिंह की अध्यक्षता में आगामी बिहार विधान सभा आम निर्वाचन को ले राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्ष व सचिव के साथ बैठक की गई. बैठक मंगलवार को 3:30 बजे अपराह्न में समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में की गई. राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को 17 से 19 साल की उम्र पूरा करने वाले युवाओं को नाम जुड़वाने का डीएम ने अपील की.