बक्सर: बक्सर में मानसून की पहली बारिश, आईएमडी ने 4 दिनों के लिए ऑरेंज व येलो अलर्ट किया जारी
Buxar, Buxar | Jun 17, 2025 बक्सर समेत जिले के विभिन्न इलाकों में इस.सवर्ष माॅनसून की पहली बारिश हुई। भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली। दक्षिण-पश्चिम मानसून के सक्रिय होने अच्छी बारिश हुई।कृषि विज्ञान केंद्र बक्सर के वर्षा मापी यंत्र के अनुसार जिले में 47.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले चार दिनों तक ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी किया है।