बक्सर: सेंट्रल जेल के बंदियों के लिए नाइलिट संस्थान में 15 दिवसीय कंप्यूटर ट्रेनिंग शुरू
Buxar, Buxar | Jun 17, 2025 बक्सर केंद्रीय कारा के बंदियों को तकनीकी रूप से हुनरमंद बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है. बंदियो को राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (NIELIT) द्वारा 15 दिवसीय कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया है. यह प्रशिक्षण कुल 90 घंटों का होगा. जिसमें कंप्यूटर की मूलभूत जानकारी टाइपिंग, विंडोज़ संचालन, वर्ड प्रोसेसिंग सिखाया जा रहा है