बक्सर: सदर पीएचसी में स्वास्थ्य कार्यक्रमों को लेकर हुई समीक्षा
Buxar, Buxar | Jun 17, 2025 बक्सर स्थित सदर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ विन्ध्याचल सिंह की अध्यक्षता में स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बीएचएम प्रिंस कुमार सिंह ने विभिन्न योजनाओं और पोर्टलों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा किया। इस दौरान संबंधित कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए।