बक्सर: अहिरौली में जेल से छूटते ही कर रहा था शराब तस्करी, पुलिस ने 27 लीटर शराब के साथ किया गिरफ्तार
Buxar, Buxar | Jun 17, 2025 औद्योगिक थाना की पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अहिरौली गांव से 27 लीटर देसी शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। औद्योगिक थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि पकड़ा गया तस्कर अहिरौली निवासी सोनु मांझी है। जो क्षेत्र में पहले से ही शराब तस्करी के मामलों में संलिप्त है।