बक्सर: एसडीएम ने 48 घंटे में ठनका से हुई मृतकों के परिजनों को सौंपी चार-चार लाख की आपदा राशि
Buxar, Buxar | Jun 17, 2025 ठनका गिरने से चार लोगों की हुई मौत के बाद मंगलवार को अपराह्न 2:00 बजे उनके परिजनों को प्रशासन ने चार-चार लाख रुपये की मुआवजा राशि दी. मरने वालों में एक राजपुर प्रखंड और तीन चौसा प्रखंड के लोग शामिल हैं. मुआवजा की राशि मृतक के परिजनों को मिलने वालों में राजपुर प्रखंड के देवढ़ियां गांव निवासी मृतक अंकुश कुमार के परिजन भी शामिल हैं.