नगर पालिका परिसर में भिड़े दो पक्ष, हाथापाई व कहासुनी का वीडियो वायरल
शामली:नगर पालिका परिषद कार्यालय परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच तीखी बहस और हाथापाई हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत कार्यालय परिसर के बाहर सड़क पर हुई। एक महिला और पुरुष के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच जमकर खींचतान और धक्का-मुक्की होने लगी। इस दौरान मौके पर मौजूद बुजुर्ग व अन्य लोगों ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति बेकाबू होती दिखी।
सके बाद दोनों पक्ष अपनी शिकायत लेकर नगर पालिका चेयरमैन व प्रशासनिक अधिकारियों के कक्ष में पहुँच गए। कक्ष के भीतर अधिकारियों और पुलिस कर्मियों की मौजूदगी के बावजूद दोनों पक्षों में आरोप-प्रत्यारोप और बहसबाजी जारी रही। पुलिसकर्मी स्थिति को शांत कराने और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास करते देखे गए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।
Hardoi, Hardoi | Sep 19, 2026