शिकायतों के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, कई वर्षों से दलदल में तब्दील है जाकर पुरवा का रास्ता!
हरदोई जिले के पिहानी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत वाजिदनगर के मजरा जाकिर पुरवा में ग्रामीणों का पैदल चलना भी दूभर हो चुका है। कई वर्षों से बदहाल पड़ा यह रास्ता बारिश के मौसम में पूरी तरह कीचड़ और दलदल में बदल जाता है।
मेरे बस का नहीं है, मेरी कोई सुनता ही नहीं'
ग्राम प्रधान से लेकर ब्लॉक और जिला स्तर तक कई बार गुहार लगाने के बावजूद ग्रामीणों को केवल कोरे आश्वासन मिले हैं। ग्रामीणों का दावा है कि जब प्रधान से इस पर बात की गई, तो उन्होंने बेबसी जताते हुए कहा कि मामला उनके बस का नहीं है।
कब जागेगा जिम्मेदार प्रशासन
आख़िर कब तक ग्रामीणों को इस मूलभूत आवागमन की सुविधा के लिए तरसना पड़ेगा? ग्रामीणों की अब एक ही मांग है— "अब सिर्फ समाधान चाहिए, खोखले आश्वासन नहीं!"
उम्मीद है कि जिम्मेदार अधिकारी जल्द मौके का मुआयना करेंगे और इस गंभीर समस्या का स्थायी समाधान निकालेंगे।
Hardoi, Hardoi | Sep 19, 2026