दिल छू लेने वाली खबर: रोते बच्चे को हंसाने के लिए ट्रेन में चाय बेचने वाले ने किया डांस! ❤️
इंसानियत और सहृदयता की एक बेहद खूबसूरत तस्वीर ट्रेन से सामने आई है! गोरखपुर से अपने बच्चे का इलाज कराकर लौट रही एक मां परेशान थी और उनका छोटा बच्चा लगातार रो रहा था।
तभी ट्रेन में चाय बेच रहे पटना (मसौढ़ी) के रहने वाले राजा बाबू की नज़र उन पर पड़ी। उन्होंने न सिर्फ मां को चाय पिलाई, बल्कि मां-बेटे को खुश करने के लिए ट्रेन के कोच में ही मजेदार डांस करना शुरू कर दिया। राजा बाबू का डांस देखते ही बच्चा रोना भूलकर खिलखिलाकर मुस्कुराने लगा।
राजा बाबू की इस निःस्वार्थ भावना और प्यारे अंदाज का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है और लोग उनके इस जज्बे को सलाम कर रहे हैं।
Hardoi, Hardoi | Sep 19, 2026