ऑनलाइन पेमेंट चार्ज के खिलाफ आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया
लखनऊ:ऑनलाइन पेमेंट पर लग रहे अतिरिक्त चार्ज के विरोध में आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने राजधानी लखनऊ स्थित स्वास्थ्य भवन चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने ऑनलाइन लेनदेन पर लगने वाले शुल्क को तत्काल वापस लेने की मांग को लेकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुँचा। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शन कर रहे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया और उन्हें बसों में भरकर ईको गार्डन भेज दिया।
Hardoi, Hardoi | Sep 19, 2026