कामडारा: ग्लॉसप मेमोरियल स्कूल कामदारा ने मनाया 74वां स्थापना दिवस, मैट्रिक टॉपर हुए सम्मानित
Kamdara, Gumla | Sep 11, 2026 ग्लॉसप मेमोरियल हाई स्कूल कामडारा में विद्यालय का 74वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संत पैत्रिक उपासनालय में पुरोहित अशोक मड़की के नेतृत्व में प्रभुभोज उपासना से हुई। इसके बाद विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण प्रार्थना और ग्लॉसप जीके के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।