जमुई शहर के होटल आश में शनिवार को किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. जीबी चंद्रा ने 2 बजे प्रेस वार्ता कर जमुई में नियमित चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वे प्रत्येक माह एक दिन जमुई पहुंचकर मरीजों की जांच व उपचार करेंगे। इसके लिए होटल आश रजिस्ट्री कचहरी के पास 25 अक्टूबर, 22 नवंबर और 27 दिसंबर की तिथि निर्धारित की गई है।