तिरोड़ी: तिरोड़ी में घरेलू विवाद में पति ने पत्नी का गला रेतकर की हत्या, फिर कुएं में कूदकर की आत्महत्या का कोशिश
बालाघाट जिले की मॉयल नगरी तिरोड़ी में घरेलू विवाद के चलते एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति ने खुद भी कुएं में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। यह पूरी वारदात रविवार और सोमवार की दरमियानी रात की बताई जा रही है।