कुलपहाड़: अजनर पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया
थाना अजनर पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में अभियान चलाकर एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त एक पुराने मुकदमे से संबंधित था और उसके खिलाफ न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय, महोबा द्वारा वारंट जारी किया गया था। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वारंटी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय महोबा के समक्ष पेशी के लिए भेज दिया।