बरौनी के रजवाड़ा में दुर्गा पूजा पंडाल विवाद ने पकड़ा तूल, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के हस्तक्षेप के बाद हरकत में आया संवाददाता मुकेश कुमार बीहट
बरौनीप्रखंडअंतर्गतरजवाड़ा गांव स्थित प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर परिसर में पूजा पंडाल निर्माण और रास्ते के विवाद को लेकर ग्रामीणों और स्थानीय निवासी शत्रुघ्न सिंह के बीच जारी तनाव के बाद अब प्रशासनिक कार्रवाई तेज हो गई है।
रजवाड़ा गांव निवासी पंकज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर परिसर की जमीन और रास्ते को लेकर पूर्व में कई बार विवाद हो चुका है। इस मामले के समाधान के लिए बरौनी थाना एवं अंचल कार्यालय के संयुक्त जनता दरबार में आवेदन दिया गया था। जनता दरबार में सुनवाई के दौरान बरौनी के अंचलाधिकारी (सीओ) हेमंत कुमार अंकुर ने मामले का निष्पादन करते हुए निर्देश दिया था कि दुर्गा पूजा का त्यौहार संपन्न होने के बाद इस भूमि विवाद की विस्तृत जांच की जाएगी और तब तक न यथावत रहेगी।
पंडाल निर्माण के दौर।
विवादग्रामीणों का आरोप है कि अंचलाधिकारी के आदेश के बावजूद, जब ग्रामीणों ने दुर्गा पूजा के लिए पंडाल का निर्माण शुरू किया, तो शत्रुघ्न सिंह द्वारा निर्माण कार्य में अड़ंगा डालते हुए काम रुकवा दिया गया। सूचना मिलने पर बरौनी अंचलाधिकारी हेमंत कुमार अंकुर, बरौनी सर्किल इंस्पेक्टर अमलेश कुमार और स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। उस दौरान भी अधिकारियों ने स्थल को खाली करने और पूजा के बाद मामले को सुलझाने की बात कही, लेकिन इसके बावजूद अगले दिन तक स्थल से अतिक्रमण नहीं हटाया गया।मुख्यमंत्री शिविर में पहुंचे केंद्रीय मंत्री, ग्रामीणों ने लगाई न्याय की गुहार मामले में मोड़ तब आया जब बरौनी प्रखंड कार्यालय में आयोजित मुख्यमंत्री जन-कल्याणकारी शिविर में बेगूसराय के सांसद व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पहुंचे। रजवाड़ा के ग्रामीणों ने सीधे केंद्रीय मंत्री से मुलाकात कर पूरे मामले से उन्हें अवगत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि इस विवाद के कारण न सिर्फ दुर्गा पूजा पंडाल के निर्माण में गंभीर बाधा आ रही है, बल्कि ग्रामीण सडक का रास्ता भी बाधित होरहा है।
अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तुरंत बरौनी अंचलाधिकारी हेमंत कुमार अंकुर को तलब किया और निर्देश दिया कि वे स्वयं पुलिस बल के साथ मौके पर जाएं, आम रास्ते की बाधा दूर कराएं और सौहार्दपूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा का आयोजन सुनिश्चित करें।
शुक्रवार को हरकत में आया प्रशासन केंद्रीय मंत्री के कड़े रुख के बाद शुक्रवार को अंचलाधिकारी हेमंत कुमार अंकुर और नगर परिषद की संयुक्त टीम पुलिस बल के साथ रजवाड़ा दुर्गा मंदिर परिसर पहुंची। प्रशासनिक टीम दुर्गा पूजा फील्ड और सार्वजनिक रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराने और स्थल खाली करवाने की कार्रवाई में पूरी मुस्तैदी से जुटी हुई है, ताकि पूजा का आयोजन बिना किसी विघ्न के संपन्न हो सके।