बरौनी के सिमरिया से बिहट तक महाजामः एंबुलेंस और वाहन दो घंटे से फंसे, पैदल चलना भी हुआ मुहाल
मुकेश कुमार बीहट (बेगूसराय):
बरौनी प्रखंड अंतर्गत सिमरिया सिक्स लेन से लेकर बिहट तक भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई है। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग जाने के कारण आवापूरी तरह से ठप हो गया है। स्थिति इतनी भयावह है कि मुख्य सड़क पर पैदल चलना भी दूभर हो गया है।
मुख्य बिंदुः
घंटों से फंसे वाहनः कई मोटरसाइकिल, चार पहिया वाहन और आपातकालीन सेवाएं देने वाली एंबुलेंस पिछले दो घंटे से अधिक समय से इस भयंकर जाम में फंसी हुई हैं।
यात्रियों की परेशानीः भीषण जाम और धूप के बीच एंबुलेंस में मौजूद मरीजों और उनके परिजनों की सांसें अटकी हुई हैंकी समस्या विकराल रूप ले लेती है, जिससे लोगों का जीना मुहाल हो गया है।
गंभीर स्थितिः स्थानीय लोगों और वाहन चालकों ने प्रशासन से तुरंत हस्तक्षेप करने तथा ट्रैफिक नियंत्रण के लिए पुलिस बल की तैनाती की मांग की है, ताकि जल्द से जल्द जाम को खाली कराकर यातायात को सुचारू रूप से चालू किया जा सके।