पाली: खोड गांव में पति-पत्नी के बीच झगड़े के बाद पति ने विषाक्त पदार्थ का सेवन किया, बांगड़ हॉस्पिटल में भर्ती
Pali, Pali | Feb 22, 2026 खोड गांव में पति-पत्नी के बीच झगड़ा होने के बाद राजूराम पुत्र नाथूराम ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर दिया। जिसके चलते युवक की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों की ओर से उसे चिंताजनक हालत में उपचार के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों की ओर से उनका प्राथमिक उपचार भी शुरू किया। घटना के बाद पुलिस ने घायल युवक से बयान लेकर जांच की शुरू।