हरिद्वार: किराए पर ई-रिक्शा चलाने वाले ने की 3 बैटरी चोरी, ज्वालापुर पुलिस ने आरोपी को लालपुल से पकड़ा, बैटरी बरामद
ज्वालापुर पुलिस ने कैथवाड़ा निवासी जुल्फिकार की तहरीर पर मोहल्ला तेलियान निवासी आरोपी सारिक को चोरी की 3 बैटरियों के साथ लालपुल से गिरफ्तार किया है। आरोपी सारिक जो कि जुल्फिकार की ई रिक्शा किराए पर चलाता था, उसने नशे की लत के चलते पीड़ित जुल्फिकार की ई रिक्शा की 3 बैटरियां चोरी कर ली। पुलिस ने सारिक को गिरफ्तार कर गुरुवार शाम 4 बजे कोर्ट में पेश किया।