भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक उल्लास के पावन संगम का साक्षी बना 29वां स्कंदषष्ठी महोत्सव!
छत्तीसगढ़ के माननीय राज्यपाल श्री **रमेन डेका जी** रविवार को हुड़को, भिलाई स्थित स्कंद आश्रम परिसर में आयोजित 29वें स्कंदषष्ठी महोत्सव की महापूर्णाहुति में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने विधि-विधान से आयोजित हवन में पूर्णाहुति अर्पित कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
महोत्सव के समापन अवसर पर ऋण विमोचन गणपति हवन, श्री शत्रु संहार सुब्रमण्या त्रिसदी हवन, वदुक राजा पूजा, कन्या पूजा, सुभाषिनी पूजा एवं दम्पत्ति पूजा सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के पश्चात महापूर्णाहुति संपन्न हुई।
इस गरिमामयी अवसर पर संभाग आयुक्त श्री **एस.एन. राठौर जी**, आईजी श्री **अभिषेक शांडिल्य जी**, कलेक्टर श्री **अभिजीत सिंह जी**, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री **विजय अग्रवाल जी** सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी, आयोजन समिति के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि राज्यपाल श्री रमेन डेका जी लगातार दूसरे वर्ष इस पावन महोत्सव में शामिल हुए।
भगवान श्री सुब्रमण्या स्वामी की कृपा सभी पर बनी रहे और प्रदेश में सुख, शांति एवं समृद्धि का वास हो।
#SkandaShashti #RamenDeka #Durg #Bhilai #Chhattisgarh