जनदर्शन में नागरिकों ने प्रस्तुत किए 3 आवेदन, निराकरण के लिए संबंधित विभागों को भेजे जाएंगे
नगर पालिक निगम भिलाई में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में निगम आयुक्त सुश्री सुरूचि सिंह एवं उपायुक्त श्री नरेन्द्र कुमार बंजारे की उपस्थिति में नागरिकों ने अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित कुल 3 आवेदन प्रस्तुत किए।
प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण कर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई एवं निराकरण के लिए भेजा जाएगा। निगम प्रशासन का प्रयास है कि नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित हो।
जनदर्शन – नागरिकों की समस्याओं के समाधान की दिशा में निगम प्रशासन की पहल।
#जनदर्शन #भिलाईनगरनिगम #नागरिकसेवा #सुशासन #Bhilai