🌿 भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन
महात्मा गांधी कला मंदिर, भिलाई नगर में आयोजित जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह में भगवान बिरसा मुंडा के अदम्य साहस, संघर्ष, बलिदान एवं स्वतंत्रता संग्राम में उनके अतुलनीय योगदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद श्री विजय बघेल ने कहा कि “आदिवासी समाज आदिकाल से भगवान राम और महाभारत के युग से ही देश की संस्कृति का मुख्य आधार रहा है।” वहीं दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर ने कहा कि “जनजाति समाज का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, कोई भी युवा अवसरों के अभाव में पीछे न छूटे।”
वैशाली नगर विधायक श्री रिकेश सेन ने जनजातीय समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और योगदान को रेखांकित किया। कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने भगवान बिरसा मुंडा के स्वतंत्रता संग्राम, आदिवासी अधिकारों एवं सामाजिक सुधारों में उनके ऐतिहासिक योगदान पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर केंद्र एवं राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए तथा जनजातीय संस्कृति पर आधारित आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं।
कार्यक्रम में संभाग आयुक्त श्री सत्यनारायण राठौर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कुलेश्वरी देवांगन, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री अविनाश श्रीवास सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
भगवान बिरसा मुंडा के आदर्श, संघर्ष और राष्ट्रभक्ति की भावना हम सभी को समाज एवं राष्ट्र निर्माण के लिए सदैव प्रेरित करती रहेगी।
#जनजातीय_गौरव_दिवस #भगवान_बिरसा_मुंडा #जनजातीय_गौरव #दुर्ग #जिला_प्रशासन_दुर्ग