आस्था, श्रद्धा और भक्ति के साथ अयोध्या धाम की मंगलमय यात्रा।
कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त छत्तीसगढ़ ग्रामीण विकास प्राधिकरण के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक श्री ललित चंद्राकर जी ने आज दुर्ग रेलवे स्टेशन से **श्रीरामलला दर्शन योजना** के अंतर्गत भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर अयोध्या धाम के लिए रवाना किया।
इस अवसर पर उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को मंगलमय एवं सुखद यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए प्रभु श्रीराम के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त करने की कामना की।
श्रीरामलला दर्शन योजना प्रदेशवासियों की आस्था को सम्मान देने और प्रभु श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या से जुड़ने का एक अनुपम अवसर है।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे, सहित जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे |
#श्रीरामललादर्शनयोजना #जयश्रीराम #अयोध्याधाम #ललितचंद्राकर #छत्तीसगढ़