जमुई: बिजुआही गांव में नल से पानी गिरने को लेकर हुई मारपीट में तीन लोग घायल, पुलिस ने उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया
Jamui, Jamui | Aug 12, 2025 बिजुआही गांव में नल से पानी गिरने को लेकर सोमवार की रात 9:00 बजे दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। दोनों तरफ से लाठी- डंडे व कुदाल भी चलने लगे। इस मारपीट में एक तरफ से सुधीर मंडल और उनकी पत्नी कविता देवी घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष से अनिता देवी घायल हो गई। डायल 112 की पुलिस टीम द्वारा सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।