जमुई: निमारंग में पड़ोसियों ने मां, पिता और पुत्र को कुदाल के बेंत से मारकर किया घायल, पुलिस जांच में जुटी
Jamui, Jamui | Aug 12, 2025 टाउन थाना क्षेत्र के नीमरंग में हाइड्रा गाड़ी पलटने की वजह से दबंग पड़ोसियों ने सोमवार की देर रात 10:00 बजे शंकर साह और उनकी पत्नी सावित्री देवी व पुत्र पवन साह की जमकर पिटाई कर दी और कुदाल के बेंत से मारकर तीनों को बुरी तरह घायल कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। उसके बाद तीनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।