जमुई: बैंक मैनेजर बनकर लोन दिलाने के नाम पर 61 हजार की ठगी मामले में जमुई साइबर थाना की पुलिस ने पीड़िता को दिलाई राशि
Jamui, Jamui | Aug 11, 2025 कल्ला गांव में रूबी देवी से बैंक मैनेजर बनकर लोन दिलाने के नाम पर 61,000 रुपये की ठगी करने मामले में साइबर थाना की पुलिस ने सोमवार की शाम 5:00 बजे पीड़िता को पूरी राशि वापस दिला दी। उंसके बाद पीड़िता रूबी देवी के चेहरे खुशी से खिल उठे और साइबर थाना की पुलिस को धन्यवाद दिया। वहीं लोगों ने भी पुलिस के इस कार्य को खूब सराहा और ढेर सारी शुभकामनाएं दी।